[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना में डूबा था युवक, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार:नहाते समय हुआ हादसा; दोस्त बोले- इस्कॉन से जुड़ा था, गायों से प्रेम था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना में डूबा था युवक, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार:नहाते समय हुआ हादसा; दोस्त बोले- इस्कॉन से जुड़ा था, गायों से प्रेम था

यमुना में डूबा था युवक, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार:नहाते समय हुआ हादसा; दोस्त बोले- इस्कॉन से जुड़ा था, गायों से प्रेम था

झुंझुनूं : झुंझुनूं के तेतरा गांव में गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। युवक विजय कुमार (25) मथुरा (यूपी) में यमुना नदी में डूब गया था। उसके दोस्तों ने कहा कि वह गायों से बहुत प्रेम करता था और इस्कॉन संस्था से जुड़ा था।

मंगलवार को विजय का शव तेतरा गांव स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजय तीन बहनों का इकलौता भाई था। बहनें बेसुध हो गईं।

दो बहनों की शादी हो चुकी है। विजय ने एमए तक पढ़ाई की थी। 2019 में सेना में चयन हो गया था। आर्मी में ट्रेनिंग करने के बाद नौकरी छोड़कर जयपुर में खुद का बिजनेस शुरू किया था।

कोस्ट मिनीमाइजर मल्टीमीडिया प्रा. लिमिटेड के नाम से उसने कंपनी शुरू की थी। विजय के दोस्तों ने बताया कि उसे गायों से अधिक प्रेम था। इसी कारण जयपुर में राधा कृष्ण के प्रचार प्रसार की एक संस्था इस्कॉन, वृंदावन से जुड़ा हुआ था।

पिछले सोमवार को गांव से जयपुर गया था। वहा से शुक्रवार को वृंदावन गया। फिर दोस्तों के साथ घूमने के लिए मथुरा चला गया था। जहां रविवार को यमुना नदी में नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin