[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीम चयन में मनमानी का आरोप, फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में जमकर की नारेबाजी, जयपुर में धरना देने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टीम चयन में मनमानी का आरोप, फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में जमकर की नारेबाजी, जयपुर में धरना देने की चेतावनी दी

टीम चयन में मनमानी का आरोप, फुटबॉल खिलाड़ियों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में जमकर की नारेबाजी, जयपुर में धरना देने की चेतावनी दी

झुंझुनूं : फुटबॉल टीम में सिलेक्शन को लेकर मनमानी का आरोप लगाते हुए सोमवार को झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। आक्रोश जताते हुए जिला फुटबॉल संघ के खिलाफ जमकर नारे लगाए। खिलाड़ियों ने पदाधिकारियों को हटाने की मांग की है। अनिल घूमरिया ने बताया कि 13 से 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में पुरुष वर्ग की जिला स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता हुई थी। खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

इसके आधार पर झुंझुनू की टीम का राज्य स्तर पर चयन हुआ था। लेकिन टीम में संतोष ट्रॉफी, बीसी रॉय ट्रॉफी, राजस्थान फुटबॉल लीग व अन्य नेशनल प्रतियोगिताओं में खेलने वाले खिलाड़ियों को स्थान नहीं दिया गया। जिला फुटबॉल संघ झुंझुनूं के पदाधिकारी, कोच एवं चयन समिति ने भ्रष्टाचार करके होनहार खिलाड़ियों को टीम से वंचित कर उनका भविष्य दांव पर लगा दिया।

उन्होंने कहा- अगर भ्रष्टाचार करने वालों को जल्द ही पद से नहीं हटाया गया तो युवा चुप नही बैठेंगे। जयपुर में फुटबॉल संघ के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों की ओर से सीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों को हटाने की मांग की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad