[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक के टायर में फंसी महिला की गर्दन, मौत:पति-बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक के टायर में फंसी महिला की गर्दन, मौत:पति-बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

बाइक के टायर में फंसी महिला की गर्दन, मौत:पति-बेटियों के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर

जयपुर : करवा चौथ का व्रत खोलकर पति और बेटियों के साथ घूमने निकली महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने इनके स्कूटर को टक्कर मार दी। पूरा परिवार स्कूटर से नीचे गिर गया। इस दौरान महिला की गर्दन बाइक के पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति और दोनों बेटियां घायल हो गई। हादसा अजमेर में पुष्कर रोड पर हुआ।

फोटो हादसे से पहले की है, जिसमें मनदीप कौर पति गुरप्रीत सिंह के हाथों पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलते नजर आ रही हैं।
फोटो हादसे से पहले की है, जिसमें मनदीप कौर पति गुरप्रीत सिंह के हाथों पानी पीकर करवा चौथ का व्रत खोलते नजर आ रही हैं।

क्रिश्चनगंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया- फायसागर रोड स्थित कीर्ति नगर निवासी मनदीप कौर (30) रविवार रात को करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद अपने पति गुरप्रीत और 2 बेटियों हरलीन (12) और लवलीन (8) के साथ स्कूटर पर घूमने निकली थी। रात करीब 10.30 बजे पूरा परिवार पुष्कर रोड स्थित मित्तल अस्पताल चौराहा पर पहुंचा। इस दौरान 2 युवक पीछे से तेज रफ्तार में बाइक लेकर लेकर आए और उनके स्कूटर को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही पूरा परिवार स्कूटर से नीचे गिर गया। इस दौरान मनदीप की गर्दन बाइक के पहिए और मडगार्ड के बीच फंस गई। मनदीप के पति गुरप्रीत सिंह और दोनों बेटियों को भी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पहिए और मडगार्ड में फंसी मनदीप की गर्दन को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और मित्तल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार में हंटर बाइक लेकर आए 2 युवकों ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी थी।
तेज रफ्तार में हंटर बाइक लेकर आए 2 युवकों ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी थी।

बाइक सवार युवक को लोगों ने पीटा हादसे के बाद बाइक सवार युवक मौके से भागने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। लोगों ने पकड़ में आए युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया।

हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी।
हादसे के बाद बाइक सवार एक युवक को लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी।

पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ दर्ज किया मामला पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मनदीप के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet