रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खेतड़ी नगर : रजोता की विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था निदेशक अशोकसिंह शेखावत थे। अध्यक्षता चैयरपर्सन विजया शेखावत ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दिप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राचार्य अजयसिंह शेखावत ने बताया कि सदनानुसार रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार सदरोंशिवाजी सदन, टैगोर सदन, अशोका सदन व रमन सदन के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय भारत माता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दीपमाला व भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर रंगोली बनाई गई। रंगोली प्रतियोगिता में टैगोर सदन प्रथम, रमन सदन द्वितीय व अशोका सदन तृतीय स्थान पर रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ एवं बच्चें मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035678
