पूर्व जिला संघ चालक रामजीवन शाह की श्रद्धांजलि सभा:बहन सुनीता बोलीं-मृत्यु अंत नहीं है, बल्कि आत्मा की यात्रा का सिलसिला जारी रहता है
पूर्व जिला संघ चालक रामजीवन शाह की श्रद्धांजलि सभा:बहन सुनीता बोलीं-मृत्यु अंत नहीं है, बल्कि आत्मा की यात्रा का सिलसिला जारी रहता है

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर के डोकानिया टाऊन हॉल में शुक्रवार की शाम पूर्व जिला संघ चालक रामजीवन शाह की श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। ब्रह्मा कुमारी संस्था की बहन कुमारी सुनीता ने कहा कि मृत्यु अंत नहीं है, बल्कि आत्मा की यात्रा का सिलसिला जारी रहता है। आत्मा एक शरीर को छोड़कर दूसरे शरीर को ग्रहण करती है और यह बदलाव स्वाभाविक है। इस ज्ञान से प्रियजनों के जाने को स्वीकार करने में मदद मिलती है और अपने स्वयं के बदलाव के लिए तैयार होने में मदद मिलती है। सभा में शाह के साथ रहे लोगों ने अपने विचार संस्मरण सुनाए।
इस दौरान डॉ लोकेश शेखावत, प्रांत प्रचारक बाबूलाल, संघ चालक मानसिंह, जिला प्रचारक अक्षय कुमार, सेवा भारती प्रांत प्रमुख गोविंद कुमार, कन्हैयालाल बेरवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर पूनिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यश दशरथ सिंह शेखावत, वीरपाल सिंह शेखावत, जिला सह कार्यवाह, गंगाराम मौर्य, महेश शर्मा सीकर, जिला प्रचार प्रमुख महेंद्र सैनी, खंड संघ चालक शंकर लाल सैनी, रामदास त्यागी महाराज, चेयरमैन रामनिवास सैनी, पार्षद राजेंद्र मारवाल, सतीश पटेल, विमल बंसल, एडवोकेट रणवीर सिंह, रविंद्र सिंह, छोटू सिंह, जब्बर सिंह, रामप्रताप पुलकित, राजेंद्र सिंह शेखावत, नितेश सैनी, धन्नाराम सैनी, मोतीलाल सैनी, सुभाष चंद्र, राजेंद्र शाह, संजय, मनोज शाह, अशोक बाबा आदि मौजूद थे।