[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं शहर के कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं शहर के कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन

झुंझुनूं शहर के कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय माननगर में कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद  सभापति नगमा बनो ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, कांग्रेस नेता अमित ओला, गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमत अली, उपसभापति राकेश झाझडिया, पूर्व उपसभापति विमला बेनीवाल, कम पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पवन पुजारी, मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, मंडल अध्यक्ष  ताराचंद सैनी, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह लाखलाण, मदन लाल सैनी, सेवादल जिला अध्यक्ष हारून लालपुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इकबाल मलवान, अब्दुल रशीद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ओला ने कहा कि झुंझुनूं विधानसभा में कांग्रेस ही विजय होगी क्योंकि झुंझुनूं विधानसभा का हर एक बूथ कार्यकर्ता मजबूत है।

इस दौरान ओला ने बूथ को ओर मजबूत कर उपचुनाव में एकजुट होकर कांग्रेस को विजय बनाने का आव्हान किया। अध्यक्षता कर रही नगर परिषद सभापति ने कहा की कुछ लोग हमारे बीच आएंगे और एक दूसरे से अलग करने की कोशिश करेंगे लेकिन हमें एक होकर इस उपचुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाना है और प्रत्येक बुथ पर हमारे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। झुंझुनूं विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर डटे रहकर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाना है इस दौरान सभी बूथ कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली ने आए हुए अतिथियों व बूथ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles