[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

101महिलाओं की कलश यात्रा के साथ ही बबाई में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आज शुक्रवार से शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

101महिलाओं की कलश यात्रा के साथ ही बबाई में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आज शुक्रवार से शुरू

101महिलाओं की कलश यात्रा के साथ ही बबाई में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आज शुक्रवार से शुरू

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रतन कुमावत

बबाई : उपतहसील के वार्ड न०8 में सुरोलिया सदन के सामने आज शुक्रवार से सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा आयोजन मंडल के संयोजक शिक्षाविद विजेंद्र कुमार सुरोलिया व सह संयोजक विप्र समाज के तहसील उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सुरोलिया ने बताया की कथा से पूर्व गणेश मंदिर बबाई में सुबह 8.15बजे मुख्य यजमान पुरणमल सुरोलिया सपत्नी सुशीला देवी, राजेन्द्र कुमार सुरोलिया सपत्नी शशी, अशोक कुमार सपत्नी रमा देवी, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार सुरोलिया सपत्नी पूर्व सरपंच संगीता सुरोलिया, लक्ष्मीकांत सुरोलिया सपत्नी उषा देवी, डॉ प्रदीप सुरोलिया सपत्नी ललीता देवी, सीडीपीओ उमाकांत सुरोलिया सपत्नी पूनम शर्मा द्वारा पंडित शंकरलाल मिश्रा व पंडित मनोज जोशी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई तथा मुख्य यजमानों नें तथा कथा वाचक राष्ट्रपति से पुरुस्कृत वाणी भूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी नें श्रीमद्भागवत पुराण को सिरोधारण किया। तथा 101महिलाओं की कलश यात्रा गाजे-बाजे से बबाई नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, कथा स्थल तक पहुंचा, यात्रा का नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा स्थल पर कलशों व श्रीमद्भागवत पुराण की पूजा करवाई गई तथा स्थापित किया गया।

आज प्रथम दिन कथा वाचक व व्यास गद्दी व श्रीमद्भागवत की पूजा करवाई गई। तथा व्यास गद्दी से कथा वाचक नें कथा के प्रथम दिवस कथा श्रवण करनें वाले श्रोताओं को कथा श्रवण के सात दिवसीय तक आवश्यकनियमों के बारे में बताते हुए, कथा श्रवण से मानव जीवन पर पड़नें वाले सुप्रभावों के बारें बताया। कथा स्थल पर करीब पांच बजे बाहुबल देवाचार्य बाबा बलदेव दास ने भागवत कथा के दर्शन कर, श्रोताओं को आशीर्वचन कहे।

समारोह में सर्वब्राह्ममण महा सभा के उप तहसील अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवाड़ी, संदीप तिवाड़ी, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र तून्दवाल, सुभाष सोनी, पंच मनोज कुमार, नरोत्तम मावन्डीया, मोनूं पंवार,नरेश पंसारी, बख्तावर इंदोरिया, प्रहलाद मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, अखिल -निखिल सुरोलिया, मनोज बासोतिया, नंदलाल शास्त्री, महेंद्र पंसारी, बाबुलाल लाटा, नीरज मिश्रा, सुनील इंदोरिया, शिक्षाविद ओमप्रकाश भार्गव, विनोद भार्गव, लुकमान हकीम सहित सैकड़ों रहे।

Related Articles