कांग्रेस नेताओें ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली:आवेदन लिए, मुस्लिम समाज को टिकट देने की पैरवी की
कांग्रेस नेताओें ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली:आवेदन लिए, मुस्लिम समाज को टिकट देने की पैरवी की
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को रीको में स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस की टिकट चाहने वाले प्रत्याशियों की नब्ज टटोली गई। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन भी लिए। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चिरंजीव राव, कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर भरत सिंह तोमर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी संभाग प्रभारी नसीम अख्तर, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, नोहर विधायक अमित चाचान भी मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस की टिकट चाहने वाले प्रत्याशियों ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

वहीं कांग्रेस के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने भी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देने की वकालत हुए कांग्रेस पदाधिकारी को ज्ञापन दिया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस एक जुटता के साथ झुंझुनू विधानसभा का चुनाव लड़ेगी और चुनाव में जीत हासिल करेगी। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की कोई बगावत नहीं है और कांग्रेस एकजुटता के साथ विधानसभा के इस उप चुनाव में उतरेगी। वहीं उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा भी हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2048425


