[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 साल बाद रेलवे ट्रेड यूनियन के हो रहे चुनाव:NWREU की ओर से कल दाखिल होगा नामांकन, 45 हजार कर्मचारी लेंगे मतदान में हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

11 साल बाद रेलवे ट्रेड यूनियन के हो रहे चुनाव:NWREU की ओर से कल दाखिल होगा नामांकन, 45 हजार कर्मचारी लेंगे मतदान में हिस्सा

11 साल बाद रेलवे ट्रेड यूनियन के हो रहे चुनाव:NWREU की ओर से कल दाखिल होगा नामांकन, 45 हजार कर्मचारी लेंगे मतदान में हिस्सा

जयपुर : रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर 4, 5 और 6 दिसंबर को चुनाव होगा। इसके तहत शनिवार को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन की ओर से नामांकन दाखिल किया जाएगा। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि भारतीय रेलवे में मान्यता के लिए गुप्त मतदान 4, 5 और 6 दिसंबर को होने जा रहा है। इसके लिए जोन वाइज ट्रेड यूनियन को मान्यता देने के लिए चुनाव करवाए जा रहे है।

उन्होंने बताया- उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी कैटेगरी के लगभग 45 हजार कर्मचारी इन तीनों दिन वोट डाल सकेंगे। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन इस चुनाव में मुख्य रूप से उतरेगी। जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित संगठन नहीं है। 2007 और 2013 के चुनाव में इस यूनियन ने सबसे अधिक मत प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया था।

इन चुनावों में जो भी यूनियन कुल मतदान का 35 % मत हासिल करेगी या कुल वोटर्स का 30 % मत हासिल करेगी। उसको मान्यता दी जाएगी। इस प्रकार इस रेलवे में अधिकतम दो ही रेलवे यूनियन को मान्यता दी जा सकती है। हमारे लोग रेलवे कर्मचारियों के बीच में अपने कामों को लेकर जा रहे है। क्योंकि हम नेगेटिव प्रचार में विश्वास नहीं करते है। बल्कि हमने जो पिछले सालों में काम किया है उसके आधार पर वोट मांग रहे है। कल शनिवार को जयपुर सहित चारों मंडलों से बड़ी संख्या में रेलकर्मी जयपुर स्टेशन से जवाहर सर्किल स्थित रेलवे मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62