[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेस में गोल्ड जीतने के 26-दिन बाद जवान की मौत:जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; बाड़मेर में होगा अंतिम संस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बहरोड़राजस्थानराज्य

रेस में गोल्ड जीतने के 26-दिन बाद जवान की मौत:जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; बाड़मेर में होगा अंतिम संस्कार

रेस में गोल्ड जीतने के 26-दिन बाद जवान की मौत:जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत; बाड़मेर में होगा अंतिम संस्कार

बाड़मेर : 26 दिन पहले क्रॉस कंट्री रेस में गोल्ड जीतने वाले बाड़मेर के जवान की चंड़ीगढ़ में मौत हो गई। रेस जीतने के 10 दिन बाद ट्रेनिंग के दौरान जवान की तबीयत बिगड़ गई थी। गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बाड़मेर के चौहटन के मीठी नाड़ी धनाऊ गांव निवासी दाऊ प्रजापत (25) इंडियन आर्मी की 130 वायु रक्षा रेजिमेंट में तैनात थे। गुरुवार को रेजिमेंट के कमान अधिकारी ने परिजन को उनकी मौत की सूचना दी।

जवान के भाई करनाराम ने बताया- 14 सितंबर को चंडीगढ़ में क्रॉस कंट्री रेस थी। इसमें दाऊ ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद 24 सितंबर को दाऊ जम्मू-कश्मीर में ट्रेनिंग कर रहा था। वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे सेना ने उधमपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां से उसे चंडीगढ़ के आर्मी हॉस्पिटल रेफर किया गया था। शनिवार को दाऊ प्रजापत की पार्थिव देह बाड़मेर लाई जाएगी। वहां से पैतृक गांव ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार किया जाएगा।

5 साल पहले आर्मी में भर्ती हुए थे

130 वायु रक्षा रेजिमेंट के कमान अधिकारी अनुज श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र के अनुसार, दाऊ प्रजापत 130 वायु रक्षा रेजिमेंट में गनर के पद पर तैनात थे। उनका 13 दिसंबर 2019 को आर्मी में सिलेक्शन हुआ था। फिलहाल उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में थी।

तस्वीर दाऊ की शादी के समय की है।
तस्वीर दाऊ की शादी के समय की है।

6 महीने पहले आए थे गांव

जानकारी के अनुसार, दाऊ प्रजापत की शादी एक साल पहले हुई थी। वह पांच भाई थे। दाऊ सबसे छोटा था। उससे बड़े मोतीराम, लालाराम, करनाराम और मोहनराम हैं। जवान के पिता दीपा राम खेतीबाड़ी का काम करते हैं। मां झमू देवी हैं। दाऊ 6 महीने पहले 20 दिन की छुट्‌टी लेकर गांव आए थे।

सेड़वा SDM बद्री नारायण ने बताया- जवान के परिवारजन और ग्राम पंचायत सरपंच से मेरी फोन पर बात हुई है। अंत्येष्टि पूरे सम्मान के साथ उनकी खातेदारी भूमि पर की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62