झुंझुनूं : सर्व समाज व संगठन देंगे संत रतिनाथ महाराज को श्रद्धांजलि
सर्व समाज व संगठन देंगे संत रतिनाथ महाराज को श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : बऊ धाम पीठाधीश्वर भजन सम्राट संत रतिनाथ महाराज को सर्व समाज व संगठनों के द्वारा कल श्रद्धांजलि दी जावेगी। झुंझुनू नागरिक मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया व समाजसेवी कमल कांत शर्मा ने बताया कि स्थानीय चूणा चौक स्थित पुरोहितों की बगीची में दोपहर 3 बजे भजन सम्राट संत शिरोमणि रतिनाथ महाराज को सर्व संगठनों के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जावेगी। उन्होंने बताया कि रतिनाथ महाराज का झुंझुनू वासियों से विशेष स्नेह जीवन पर्यंत रहा है, उनके देवलोक गमन से प्रत्येक व्यक्ति क्षुब्ध हैं। महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु झुंझुनू के सभी सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042014


