नगर परिषद टीम ने 2 दुकानों का किया सीज:बिना स्वीकृति किया था निर्माण, कॉमर्शियल उपयोग में ली जा रही थी
नगर परिषद टीम ने 2 दुकानों का किया सीज:बिना स्वीकृति किया था निर्माण, कॉमर्शियल उपयोग में ली जा रही थी
चूरू : नगर परिषद इन दिनों एक्शन मोड में है। नगर परिषद की टीम ने बुधवार को दोपहर शहर में बिना स्वीकृति बनी और कॉमर्शियल उपयोग में ली जा रही दो दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की है। नगर परिषद की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सीज की गई एक दुकान में मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा था। नगर परिषद सहायक अभियंता रवि राघवानी ने बताया कि शहर में नए बस स्टैंड पर बिना स्वीकृति दो बहुमंजिला कॉमर्शियल दो दुकानों के निर्माण को लेकर सिराज और मदीना को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद नोटिस का कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद दोनों बहुमंजिला दुकानों को कमिश्नर के आदेश पर सीज की कार्रवाई की गई है।
गौरतलब है कि शहर के नए बस स्टैंड पर दो दुकान बिना स्वीकृति अवैध तरीके से बनकर तैयार हुई। दोनों को कॉमर्शियल उपयोग में लिया जा रहा था। कार्रवाई में नगर परिषद के कार्यवाहक सफाई निरीक्षक मनीराम डाबी और हरिश गुजर भी मौजूद रहे। इस दौरान कोतवाली पुलिस थाने और महिला थाने का जाब्ता मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2052386

