श्री ॐ शिव सत्संग मंडल 22 वॉ दुर्गापूजा महोत्सव का हुवा आगाज
श्री ॐ शिव सत्संग मंडल 22 वॉ दुर्गापूजा महोत्सव का हुवा आगाज

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ : कस्बे के श्री छोटे गोपीनाथ जी मंदिर की गली में श्री ॐ शिव सत्संग मंडल 22 वॉ दुर्गापूजा महोत्सव का आगाज हुवा। श्री छोटे गोपी नाथ जी मंदिर के पुजारी शेखर शर्मा ने बताया। कस्बे में एक मात्र दुर्गापूजा महोत्सव है। जो लगातार 21 वर्ष से होती आ रही है। नवरात्रा के प्रथम दिन मंत्रोउच्चार,पुजा अर्चना के साथ महोत्सव प्रारम्भ हुवा। द्वितीय दिन से आरती का समय सुबह 8 बजे शाम 8 बजे का रहेगा। पंडित धर्मपाल मिश्रा ने पुजा अर्चना करवाई। महोत्सव में राजेन्द्र चौबे ने दर्पण दिखा कर माँ दुर्गा की पुजा अर्चना शुरू हुई । यजमान राधेश्याम सैनी ने सह पत्नी पुजा अर्चना की। मंडल के शुशील जोशी, सुनील टेलर,मनोज डिडवानिया,रमाकांत साभरा,मनोज चौबे, प्रदीप चौबे,मनीष सुरेका,सुनील सेवका,देवकीनंदन सेवका, मनोज टेलर,आदि उपस्थित थे।मंडल के सभी सदस्यों ने सभी भक्तों को ज्यादा से ज्यादा शंख्या में पधारने की अपील की है।