[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गावड़ी गांव से अतिक्रमण हटाने की मांग:सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सरपंच बोले- गाड़ी निकालने का रास्ता भी नहीं मिल पाता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गावड़ी गांव से अतिक्रमण हटाने की मांग:सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सरपंच बोले- गाड़ी निकालने का रास्ता भी नहीं मिल पाता

गावड़ी गांव से अतिक्रमण हटाने की मांग:सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, सरपंच बोले- गाड़ी निकालने का रास्ता भी नहीं मिल पाता

नीमकाथाना : नीमकाथाना कस्बे के गावड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर कई ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लोगों ने दुकानें, मकान और चबूतरे बनाकर पक्के निर्माण कर रखे हैं। गावड़ी के सरपंच शेरसिंह ने बताया कि बस स्टैंड से कुंडा धाम तक बाड़े, डंडे, दीवारें, मकान और दुकानें बनाकर भारी अतिक्रमण कर रखा है।

गांव का मुख्य मार्ग आगे दो राजस्व ग्राम- भीतरली गावड़ी और जगतसिंहनगर, सहित रामाला, कलाला, भांडूवाला, बीरवाला, पारा भीतर, स्वामियों की ढाणी, कुल्डा की ढाणी, ढाणी बंधा भीतर की ओर और धार्मिक, पर्यटन स्थल माखद माता मंदिर (कुलदेवी खंडेलवाल समाज), भगवासन माता मंदिर (जेफ मीणा समाज), नागेश्वर धाम, थानेश्वर धाम, कुल्डा बालाजी धाम, शिवलिंग कुईया धाम, हिंगलाज माता मंदिर, गणेश धाम इत्यादि से जुड़ता है। प्रतिदिन भारी संख्या में पर्यटक और तीर्थ यात्री इन स्थलों पर आते-जाते हैं।

सरपंच ने बताया कि गावड़ी में चेजा पत्थर की 10-15 खानें चालू हैं, जिनका परिवहन मुख्य मार्ग से होता है। छोटे और भारी वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन अतिक्रमण के कारण वाहन नहीं निकल पाते। सरपंच शेरसिंह ने कहा कि अगर ग्राम पंचायत गावड़ी से प्रशासन जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है, तो आवागमन सुगम होगा और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच सरोज शर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि महावीर शर्मा, सरपंच शेरसिंह, वार्ड नं. 3 के वार्ड पंच गमेश्वर सैनी, वार्ड नं. 4 की वार्ड पंच नांची देवी, वार्ड पंच मुन्नी देवी, वार्ड पंच संतोष कंवर, पेपसिंह गावड़ी, पेपेसिंह जगतसिंह, प्रभुसिंह जगतसिंहनगर, शेरसिंह जगतसिंहनगर, सतपाल भारती, दामोदर मीणा, रोताश सिंह, रफीक मैनेजर, बनवारीलाल शर्मा, राकेश शर्मा, रोहिताश सैनी बीरवाला, जितेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin