[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला परिषद में जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला परिषद में जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की बैठक

जिला परिषद में जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चल रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने जिला परिषद् चूरू में जिला प्रमुख वन्दना आर्य की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की बैठक की।

इस अवसर पर जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि भाजपा सभी वर्गो को साथ लेकर और सभी वर्गो के कल्याण के लिए प्रतिबंद्व पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किया है। उससे लोगो में विशेषकर महिलाओं में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होने कहा यह सदस्यता अभियान हम सब कार्यकर्ताओ के लिए इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि हम देश को सशक्त नेतृत्व देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। उन्होने कहा कि यह अभियान हम सब कार्यकर्ताओ को पार्टी की सेवा करने का मौका भी है। हम सब इस अभियान को आगे बढ़ाये और पार्टी के विचारधारा से लोगो को जोड़े जिससे भाजपा का जनाधार बढ़े।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर पुरे चूरू जिले में गहरा उत्साह है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हम सब कार्यकर्ता लगातार सदस्यता अभियान को लेकर कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तन और मन से लगातार लोगो को पार्टी की विचारधारा से जोड़ रहा है। इसके लिए हम सब अलग अलग विधानसभा, मण्डल, बूथो पर जाकर कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर रहे है और लोगो को सदस्यता अभियान के लिए कार्य करने के लिए कह रहे है। यह सदस्यता अभियान ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में लगातार आशा के अनुरूप चल रहा है।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया एवम् सहसंयोजक भास्कर शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को अब तक हुई गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उपप्रमुख महेन्द्र न्यौल, जिला परिषद् सदस्य गिरधारी पारीक, सम्पतसिह राठौड़, रामावतार (सुमन आजाद) , लोकराम , श्योकरण पोटलिया, सूर्यप्रकाश ढाका, नोरंग शिलू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles