[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिवस पर राजस्थान भाजपा सरकार की कानून व्यवस्थाओं की धजिया उड़ाते हुए जिला प्रशासन को कांग्रेसजनो ने ज्ञापन सोपा।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिवस पर राजस्थान भाजपा सरकार की कानून व्यवस्थाओं की धजिया उड़ाते हुए जिला प्रशासन को कांग्रेसजनो ने ज्ञापन सोपा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्म दिवस पर राजस्थान भाजपा सरकार की कानून व्यवस्थाओं की धजिया उड़ाते हुए जिला प्रशासन को कांग्रेसजनो ने ज्ञापन सोपा।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड की अध्यक्षता में प्रदेश एवं जिले में कानून अव्यवस्था, महिला सुरक्षा, रोजगार एवं किसानों की नष्ट फसलों का मुआवजा देने में विफल राजस्थान की भाजपा सरकार के विरोध में धरना एवं ज्ञापन का आयोजन किया गया। ज्ञापन के द्वारा जिला प्रशासन चूरू के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को चेताया कि प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार कर प्रदेश के आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की गई तथा अव्यवस्थाओं में सुधार नही होने पर लोकतांत्रिक तरिके से सडक से लेकर विधानसभा तक विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

इस अवसर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के जन्मदिवस के अवसर पर उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन, दीर्घायू एवं उत्तरोतर उन्नति की कामना की गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष इन्द्राज खिचड ने कहा कि प्रदेषाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में एक नये जोंस एवं नई उर्जा का संचार किया है तथा प्रदेश की आमजन की आवाज को सडक से लेकर विधानसभा तक उठाई है तथा प्रदेश की आमजन को राहत प्रदान करने का काम किया है।

इस अवसर पर रतनगढ विधायक पुसाराम गोदारा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कांग्रेस की विचारधारा एवं कांग्रेस की रिति-निति को जन जन तक पहुंचाया है तथा प्रदेश में भाजपा सरकार की विफलताओं को राजस्थान की विधानसभा में उठाकर डबल इंजन की सरकार को चेताया है। इस अवसर पर इन्होने गोविन्द सिंह डोटासरा के स्वस्थ जीवन व दीर्घायू की कामना की।

इस दौरान प्रधान संजय कस्वां, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, अरविन्द चाकलाण, रियाजत खां, मुस्ताक खान, आदूराम न्यौल, आशाराम सैनी, रामजीलाल शर्मा, सुखाराम घिंटाला, नारायण बालाण, सोहनलाल मेघवाल, मोहन आर्य, गोविन्द चौधरी, विधाधर बेनीवाल, भानीसिंह, शेर खां मलखाण, उमेद सिंह, आसिफ खां, दिनेश कस्वां, अम्मीलाल कस्वां, प्रमोद सिंहाग, कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने अपने विचार व्यक्त कियें।

इस दौरान विमल शर्मा, जमील चौहान, रामप्रताप कांटीवाल, तोफिक खान, रामेष्वर नायक, शाहरूख खान, लालचंद सैनी, समीउल्लाह, विजय जालान, असलम खां मोयल, विनोद खटीक, अली मोहम्मद भाटी, विष्वनाथ सैनी, आसिफ निर्वाण, विजय सारस्वत, आबीद जाबासरिया, सचीन सैनी, सकुर शेख, विनोद सैनी, बाबुमंत्री, अजय दाधिच, फारूक चौहान, कृष्ण सुन्डा, शाहिद खान, रामचन्द्र सुन्डा, तारिख नागौरी, जुगल जांगिड, रामचन्द्र सुन्डा, सोयल डीके, सुनीता जांगिड, नौमान सयैद, अंजनी शर्मा, रामानन्द न्यौल, सदीक लीलगर, रामनिवास कडवासरा, युसुफ लुहार, मनीष कुमावत, हेमन्त सैनी, कुरडाराम भाकर, फरमान खान, नानकराम डूंडी, रामनारायण व्यास, विजयपाल भुवाण, दिनेष रोयल, अनिल सियोता, सलीम गौरी, जाफर खां जोईया, चंदनमल मेघवाल, तोफिक खान एनएसयूआई, महेष डूकिया, पुलकित चौधरी, भंवरसिंह झारिया, शमषेर भालू खां, युनस खां जोजो, किषनाराम बाबल, सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजुद रहें। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता अनवर कुरेशी ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin