[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रसूलपुर में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग, मिला जांच का आश्वासन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रसूलपुर में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग, मिला जांच का आश्वासन

रसूलपुर में मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग, मिला जांच का आश्वासन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रसूलपुर पंचायत के ताल गांव में हनुमान मंदिर की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए इस अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कई साल पहले गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया था, और मंदिर के पास की खाली जगह पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते थे। यह भूमि लंबे समय से हनुमान मंदिर के नाम पर थी, लेकिन हाल ही में कुछ लोगों ने इस पर अवैध अतिक्रमण कर लिया और छलपूर्वक इस भूमि को अपने नाम करवा लिया।

अब मंदिर की जमीन को बेचने की कोशिश की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण से धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में बाधा आ सकती है, और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस भूमि की बिक्री पर रोक लगाई जाए और इसे मंदिर के नाम पर वापस किया जाए।

ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, तो गांव में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस पर एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में सुभाष चन्द्र, रूडाराम, किशोर सिंह, कपिल कुमार, प्रकाश चन्द्र, कैलाश जांगिड़, डूंगरराम, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह, राजेंद्र, और नेकीराम सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin