ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो बदमाश:महिला को नशीला पदार्थ खिलाया, ज्वेलरी ले गए; सीसीटीवी में दिखे
ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे दो बदमाश:महिला को नशीला पदार्थ खिलाया, ज्वेलरी ले गए; सीसीटीवी में दिखे
झुंझुनूं : झुंझुनूं में मकान से सोने के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। दो युवक ताला ठीक करने के बहाने घर में घुसे थे। घर में मौजूद महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर अलमारी में रखे सोने के जेवरात पार कर दिए। मामला झुंझुनू शहर के वार्ड नं. 31 का है।
इस संबंध में पीडिता संतोष पत्नी शंकर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे घर के बाहर ताला ठीक करने वालों की आवाज आई। घर में बेड का ताला खराब था, इसलिए मैंने उनको अंदर बुला लिया। उन्होंने मुझ से चाबी मांगी।
चाबी देने के बाद मुझे पूरी तरह से होश में नहीं रहा। उन्होंने मुझे सुन्न कर दिया। फिर अलमारी में रखे दो सोने का हार, अंगूठी, नथ और बोरला चोरी कर ले गए। अलमारी की चाबी को मोड़ गए। उसके बाद दिनांक 25 सितंबर को एक मिस्त्री से अलमारी का ताला ठीक करवाया। अलमारी को खोल कर देखा तो उसमें रखे जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कों का घर में आने-जाने का फुटेज भी है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। तलाश कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045820

