[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गावड़ी में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन:महिलाओं ने बंद करवाया काम, बोले-घरों में आई दरारें; संचालक बोले-माइनिंग से घर 400 मीटर दूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गावड़ी में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन:महिलाओं ने बंद करवाया काम, बोले-घरों में आई दरारें; संचालक बोले-माइनिंग से घर 400 मीटर दूर

गावड़ी में हैवी ब्लास्टिंग को लेकर विरोध प्रदर्शन:महिलाओं ने बंद करवाया काम, बोले-घरों में आई दरारें; संचालक बोले-माइनिंग से घर 400 मीटर दूर

नीमकाथाना : नीमकाथाना गावड़ी में स्थित भांडुवाला में खनन कार्य को बंद करवाने के लिए महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और काम बंद करवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरारे आ गई। वही ग्रामीणों ने हैवी ब्लास्टिंग बंद करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया था।

ग्रामीणों सुगन सिंह ने बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से हो रही अवैध हैवी ब्लास्टिंग ने जनजीवन, स्वास्थ्य और पर्यावरण को खतरनाक स्थिति में पहुंचा दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग लेवल 100 मीटर की दूरी पर हो रही है, और 20-30 फुट गहरे गड्ढों में भारी विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। हैवी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें आ चुकी हैं और उनके गिरने का खतरा है। हैवी ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर शरद मेहरा को भी ज्ञापन दिया था। कलेक्टर ने एमई को जांच जे आदेश दिए थे।

संचालक महेंद्र गोयल ने बताया कि जहां ब्लास्टिंग हो रही है, उस जगह से लोगों के घर 400 मीटर दूर है। जो खनन कार्य हो रहा है वह लीगल तरीके से किया जा रहा है। महेंद्र गोयल ने बताया कि ग्रामीणों जो आरोप लगा रहे है वह बेबुनियाद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77