[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला नीमकाथाना व पाटन के बीच खेला जाएंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला नीमकाथाना व पाटन के बीच खेला जाएंगा

अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला नीमकाथाना व पाटन के बीच खेला जाएंगा

खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में राउमावि के तत्वाधान में चल रही शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय अंडर 17-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरूवार को अंडर 19 के सेमी फाईनल मुकाबले खेले गए। जिसमें नीमकाथाना व पाटन सेमीफाईनल मैच जीत कर दोनों टीमों के बीच फाईनल मुकाबला खेला जाएंगा। प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद दौचानिया, राकेश कुमार व गोरिशंकर ने बताया कि 68 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर 19 का सेमी फाईनल मुकाबला दिशा पब्लिक स्कूल नीमकाथाना व राउमावि महावा के बीच खेला गया। दिशा पब्लिक स्कूल ने पहले बलेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाएं जवाब में महावा ने 52 रन ही बना पाई। दिशा के प्रियांशु ने 25 रन बनाएं एवं दो विकट लिए वही अमन ने 32 रनों का योगदान देते हुए महावा को 34 रन से हरा कर फाईनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार दुसरा मुकाबला प्रगति बाल मंदिर पाटन व वीपीएस राजोता के बीच खेला गया। पाटन ने पहले बलेबाजी करते हुएएक विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए जवाब में वीपीएस राजोता 85 रन ही बना पाई। पाटन के राज जांगिड़ 35 रन व सुमित 38 रन बनाकर नोट आउट रहे, हिमांशु ने तीन विकेट लेकर वीपीएस को 21 रनों से हरा कर फाईनल में पहुंची। अंडर 17 का पहला मुकाबला सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल नांगल व राउमावि नालपुर के बीच खेला गया जिसमें नांगल की टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 53 रन बनाएं जवाब में नालपुर की टीम 44 रन बना पाई। नांगल नौ रन से मैच जीत लिया। राउमावि गुढा पुख ने वीपीएस राजोता को 45 रन से, राउमावि हिरानगर ने 26 रन से, राउमावि कांकरिया 35 रनों से, कोहिनुर किड्स एकेडमी नीमकाथाना ने श्री नारायण पब्लिक स्कूल बागोरा को छह विकेट से हराया। इस मौके पर कुलदीप मान, सुदंरपाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77