[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायत समिति में हुई साधारण सभा की बैठक:जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से किए सवाल जवाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायत समिति में हुई साधारण सभा की बैठक:जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से किए सवाल जवाब

पंचायत समिति में हुई साधारण सभा की बैठक:जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से किए सवाल जवाब

चूरू : पंचायत समिति सभागार में गुरुवार दोपहर साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़ ने की। बैठक में विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क से जुड़े सभी कार्यों को समय रहते जल्ह से जल्द पूरा करने की बात कही। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में सुविधाओं और दवाइयों की समुचित व्यवस्था करने की बात कहीं।

उन्होंने कहा कि विभागीय संबंधित कार्य को अधिकारी किसी भी तरह हल्के में नहीं लें। जनप्रतिनिधियों के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। बैठक में प्रधान दीपचन्द राहड़ और सरपंच फोरम के अध्यक्ष बलबीर ढाका ने गांवों में बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा आदि के मुद्दे बैठक में उठाए। सोमासी की प्रतिनिधि संतोष ने सोमासी बस स्टैंड से रिड़खला तक रास्ते में सड़क निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा। बैठक में एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, डीएसपी सुनील झाझड़िया, विकास अधिकारी महेन्द्र भार्गव और उप प्रधान सपना तालणिया मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77