[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, पड़िहारा टोल के पास हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, पड़िहारा टोल के पास हुआ हादसा

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, पड़िहारा टोल के पास हुआ हादसा

चूरू : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम मेगा हाईवे पर पड़िहारा टोल के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। जिसमें एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया।

रतनगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर देवी सहाय ने बताया कि गांव रतनादेसर निवासी संजय सिंह राजपूत (22), गणेश सिंह राजपूत (28) बाइक पर सवार होकर रणधीरसर पहाड़ी से अपने गांव रतनादेसर जा रहे थे। इसी दौरान पड़िहारा टोल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई।

टोल नाक एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को जालान अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गणेशसिंह को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका व युवा नेता संदीप सिंह भोजासर भी अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने घायल को रेफर करवाने में सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22