[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बडाऊ में भागवत कथा का आयोजन:कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन भगवान की लीला का हुआ मंचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बडाऊ में भागवत कथा का आयोजन:कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन भगवान की लीला का हुआ मंचन

बडाऊ में भागवत कथा का आयोजन:कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन भगवान की लीला का हुआ मंचन

बडाऊ : खेतड़ी उपखंड के बडाऊ में आयोजित भागवत कथा में गुरुवार को कृष्ण की बाल लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान गोवर्धन भगवान की ओर से जनहित में किए गए सनातन कार्यों का वर्णन कर मनुष्यों को जीव जंतुओं की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजबाला शर्मा एवं गोपाल शर्मा, राधिका शर्मा एवं रवि शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन करवाया गया।

कथा वाचक आचार्य सज्जन दाधीच ने कृष्ण की बाल लीलाओं, छप्पन भोग, गोवर्धन पर्वत लीलाओं के प्रसंगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि सच्चे हृदय तथा सच्चे निष्कपट मन से प्रेम और भक्ति का समर्पण ही भगवत प्राप्ति का मूल्य है। पृथ्वी पर बड़े-बड़े योगी, तपस्वी, तप, ध्यान योग, प्राणायाम, हठयोग करते हैं, लेकिन भगवान की प्राप्ति नहीं होती और शुद्ध निश्छल मन से गोपी व ग्वालों ने भगवान को प्राप्त कर लिया। वहीं वह सदैव भगवान के साथ क्रिड़ा करते रहे। इसी तरह इंद्र का मान मर्दन करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत अंगुली पर धारण किया और संपूर्ण ब्रज को इंद्र के प्रकोप से बचा लिया। भगवान को कठिन मार्ग से नहीं सच्चे प्रेम से आसानी से पाया जा सकता है।

भगवान कभी अपने भक्तों को नहीं भूलते और सच्चा ग्रहस्थ, सद्गुण हो तो भगवान स्वयं भिक्षुक बनने को तैयार है। अपने हृदय ओर मन को एकाग्र कर भगवान का स्मरण करने पर भगवान ने सबका उद्धार करते हैं। कथा में कृष्ण भगवान द्वारा मटकी फोड़ की झांकी सजाई गई तथा गोवर्धन भगवान के 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान गिरीराज उत्सव धूमधाम से मनाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सरपंच रामनिवास शर्मा हांसलसर, गौरव शर्मा, कृष्ण दाधीच, अनिल कुमावत, मनोज शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश तिवाड़ी, महेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, योगेश शर्मा, वंश तिवाड़ी, आकाश केजरीवाल, किशोरी लाल जांगिड़, विजय रोहिल्ला, पंडित मुरारी लाल, बुधराम केजरीवाल, दिनेश शर्मा, अनिल कुमार, कुलदीप शर्मा, सुनीता देवी, रितु देवी, विजयलक्ष्मी, सपना देवी, पूजा देवी, आरती देवी, ज्योति देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles