[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी आधार कार्ड; फर्जी कार्ड बनाने की सूचना पर विधायक ने 3 जगह छापे मारे, 2 गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फर्जी आधार कार्ड; फर्जी कार्ड बनाने की सूचना पर विधायक ने 3 जगह छापे मारे, 2 गिरफ्तार

फर्जी आधार कार्ड; फर्जी कार्ड बनाने की सूचना पर विधायक ने 3 जगह छापे मारे, 2 गिरफ्तार

जयपुर : शहर में अलग-अलग जगह पर संचालित सेंटरों पर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर बुधवार को हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने बासबदनपुरा, जयसिंहपुरा खोर व ब्रह्मपुरी में तीन जगह पर छापे मारे। विधायक ने दावा किया है कि मौके पर अलग-अलग राज्यों के लोगों के अवैध रूप से बनाए गए आधार व पैन कार्ड मिले हैं। वहां मिले कार्ड यहां के पते पर बनाए गए है। विधायक ने आरोप लगाए कि इन लोग अतिरिक्त चार्ज वसूलकर कार्ड बनाए जा रहे थे।

इसके अलावा यहां पर बांग्लादेश के नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड भी बनाए जा रहे थे। 50 रुपए में बनने वाले कार्ड के 200 से 250 रुपए वसूल रहे थे। इस संबंध में अतिरिक्त वसूली और बाहरी लोगों के फर्जी कार्ड बनाने की लगातार शिकायते मिल रही थी। फर्जी दस्तावेजों की वजह से बाहरी लोग यहां मतदान कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ब्रह्मपुरी सेंटर से दो जनों को पकड़कर पूछताछ कर रहे है।

इस संबंध में एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा ने बताया कि अनियमितताओं के संबंध में मिली सूचना के आधार पर संबंधित नोडल एजेंसी को सूचना दी है। एजेंसी की जांच के बाद ही पता लग पाएगा की कार्ड फर्जी हैं या नहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22