[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंधविश्वास नहीं, विकास का विश्वास चाहिए:‘शुद्धीकरण’ के बाद मेयर कुसुम यादव ने कहा- अब यहां से भ्रष्टाचार दूर हो जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंधविश्वास नहीं, विकास का विश्वास चाहिए:‘शुद्धीकरण’ के बाद मेयर कुसुम यादव ने कहा- अब यहां से भ्रष्टाचार दूर हो जाएगा

अंधविश्वास नहीं, विकास का विश्वास चाहिए:‘शुद्धीकरण’ के बाद मेयर कुसुम यादव ने कहा- अब यहां से भ्रष्टाचार दूर हो जाएगा

जयपुर : हेरिटेज निगम की कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव ने बुधवार सुबह 11:48 बजे हनुमान चालीसा, जय श्रीराम के जयकारे और मंत्रोच्चार के साथ पदभार ग्रहण कर लिया। हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने गंगाजल और गोमूत्र छिड़ककर मेयर कार्यालय को शुद्ध किया।

बीजेपी का समर्थन करने वाले कांग्रेस पार्षदों मनोज मुद्गल, उत्तम शर्मा और ज्योति चौहान को भी गंगाजल छिड़ककर और गोमूत्र पिलाकर शुद्ध करने की बात कही। इस दौरान महापौर ने कहा कि अब यहां से भ्रष्टाचार दूर चला जाएगा। मेयर के पदभार ग्रहण समारोह में सांसद मंजू शर्मा, जयपुर के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल और सिविल लाइंस से भाजपा विधायक गोपाल शर्मा सहित कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद थे।

‘मैं जनता के काम करूंगी, सरकार या एसीबी पट्टों की जांच करेगी’

मीडिया ने मेयर कुसुम यादव से सवाल किया कि पट्टों में भ्रष्टाचार के चलते मुनेश गुर्जर को हटाया गया है, क्या आप उनके समय जारी पट्टों की जांच कराएंगी? इस पर उन्होंने कहा कि जांच तो एसीबी या सरकार ही करेगी।

मैं तो जनता के काम करूंगी और उनकी समस्याओं के समाधान पर ध्यान दूंगी। मेयर ने कहा कि अब हेरिटेज निगम में राम राज्य स्थापित होगा। छलकपट की सरकार का अंत हुआ है। करप्शन करने के बावजूद वह इस्तीफा नहीं देना चाहती थीं। जो भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, कार्रवाई होगी। मेयर ने कहा कि भाजपा जॉइन करने वाले कांग्रेसी पार्षद भी कांग्रेस के शासन से त्रस्त थे। मुनेश गुर्जर से परेशान थे।

फिर पहली बैठक में ही विकास की बात

  • मेयर कुसुम यादव ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बैठक ही सफाई कर्मचारी- अधिकारियों की ली। उन्होंने 60 दिन की कार्ययोजना में सफाई पर फोकस किया।
  • महापौर ने अधिकारियों को सोमवार तक का समय देते हुए सफाई के रोड मैप के साथ कमेटी बनाने को भी कहा है। कमेटी हर वार्ड में जाकर सफाई व्यवस्था देखेगी।
  • मेयर ने कहा कि अधिकारियों की पहली प्राथमिकता सड़क के गड्ढे भरना होना चाहिए। मैं खुद क्रॉस चेक करूंगी कि सफाई व अन्य काम सही हो रहे हैं या नहीं।
  • मेयर बोलीं- भ्रष्टाचार कोसों दूर चला जाएगा। अब जीरो टॉलरेंस पर काम होगा। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों की सलाह से समितियां गठित करेंगे।

जयपुर नीट एंड क्लीन हो, यह सबकी जिम्मेदारी है। बीते दिनों शहर में जलभराव, ट्रैफिक जाम से परेशानी हुई। अब जिला प्रशासन और सरकार मिलकर हेरिटेज का पुराना वैभव लौटाएंगे। इस पर काम करेंगे कि यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आएं। संकल्प है कि इंदौर को पछाड़ कर सफाई में नंबर-1 आएं। (स्थायी महापौर के चुनाव के सवाल पर) ये भविष्य के गर्भ में है, बाद में बताएंगे। – जोगाराम पटेल, जयपुर के प्रभारी मंत्री

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22