[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान युवा कांग्रेस में प्रदेश-कार्यकारिणी में ‘नियुक्ति कमेटी’ का गठन:राष्ट्रय सचिव अरुणा महाजन को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान युवा कांग्रेस में प्रदेश-कार्यकारिणी में ‘नियुक्ति कमेटी’ का गठन:राष्ट्रय सचिव अरुणा महाजन को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

राजस्थान युवा कांग्रेस में प्रदेश-कार्यकारिणी में 'नियुक्ति कमेटी' का गठन:राष्ट्रय सचिव अरुणा महाजन को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

जयपुर : राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी में ‘नियुक्ति कमेटी’ का गठन किया गया है। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने इस संबंध में संगठनात्मक आदेश जारी किए है। युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रदेश पदाधिकारियों के चयन हेतु संयुक्त समिति का गठन किया गया है। जिसमें नियुक्ति समिति के प्रभारी के तौर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव मोहम्मद शाहिद और सह-प्रभारी राष्ट्रीय सचिव अरुणा महाजन रहेगी।

कमेटी के सदस्य के तौर पर अरबाब खान, अशोक कुलरिया, सीपी मीणा, आशीष बैरवा चंद्रकला नागौरी को ज़िम्मेदारी दी गई है। अब ये कमेटी योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। योग्यता और संगठन के नियमानुसार पद दिया जाएगा।

प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि ये कमेटी पिछले दिनों आए आवेदनों की स्क्रूटनी करेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट को शीर्ष नेतृत्व को सौंपने का काम करेगी। इस कमेटी का काम रहेगा कि जिन लोगों ने प्रदेश पदाधिकारी के लिए आवेदन किया था उनके कार्य की जांच की जाए और पिछले दिनों उन्होंने संगठन को मज़बूत करने के लिए किस तरह से काम किया उस आधार पर उनकी रिपोर्ट तैयार की जाए। रिपोर्ट तैयार होने के बाद मेरिट के आधार पर प्रदेश पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा और उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22