[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावट के विरोध में विप्र फ़ाउंडेशन ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावट के विरोध में विप्र फ़ाउंडेशन ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

सनातन संरक्षण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्थानीय विप्र फाउंडेशन ने तिरुपति बालाजी मंदिर में बनने वाले प्रसादम में सनातन धर्म में प्रतिबंधित सामग्री मिलने को लेकर ज़िलाध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अगुवाई में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा ।इस मौक़े पर विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म और उसे मानने वालों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है ,इससे सनातन धर्मावलंबियों मैं गहरा रोष व्यापक हो रहा है ।

सनातन धर्म विरोधी घटनाओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं संरक्षण के लिए सनातन धर्म संरक्षण बोर्ड का गठन करने की मांग की।इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, ब्राह्मण समाज प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष ममता शर्मा, पवन देरवाला, शिवचरण पुरोहित, ललित जोशी, प्रदीप शर्मा अलसीसर, महेश बसावतिया, राकेश शर्मा बगड़, सुरेंद्र शर्मा, पवन पांडे, एडवोकेट कमल शर्मा, लीलाधर पुरोहित, सौरभ जोशी, सौरभ पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, गौरव महमिया, अशोक शर्मा, अंकित शर्मा, श्रीराम शर्मा दोरासर, अनूप शर्मा मंडावा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77