[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के खेतडी मोड़ पर लगेगी रेड लाइट:ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, कलेक्टर बोले- सौन्दर्यकरण के लिए जल्द टेंडर होंगे जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के खेतडी मोड़ पर लगेगी रेड लाइट:ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, कलेक्टर बोले- सौन्दर्यकरण के लिए जल्द टेंडर होंगे जारी

नीमकाथाना के खेतडी मोड़ पर लगेगी रेड लाइट:ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार, कलेक्टर बोले- सौन्दर्यकरण के लिए जल्द टेंडर होंगे जारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना ट्रैफिक व्यवस्था से निजात पाने के लिए अब शहर के मुख्य चौराहा खेतडी मोड पर रेड लाइट लगेगी। कलेक्टर ने कहा कि खेतडी मोड़ चौराहे का सौन्दर्यकरण होगा। लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी।

जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के निर्देश के बाद काम शुरू हो गया है। जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। ट्रैफिक लाइट लगने से जिससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिले। इस खेतडी मोड़ की तरफ जाने वाले चार रास्ते है, यहां पर हर दिन जाम लगा रहता है, इसके साथ ही यहां तेज गति से आने वाले वाहनों की टक्कर भी हो जाती हैं। इसके लेकर अब यहां पर रेड लाइट लगेगी। ट्रैफिक पुलिस भी यातायात सुगम बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। आये दिन यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान कर रही है।

कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि शहर का मुख्य खेतडी मोड़ चौराहे पर पहले गंदगी रहती थी अब प्रयासों से सफाई रहने लगी है, खेतडी मोड़ चौराहे को सौन्दर्यकरण की जरूरत है। कलेक्टर ने बताया कि खेतडी मोड़ चौराहे का सौन्दर्यकरण करने के लिए नगर परिषद कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी मिलकर काम कर रही है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

नगर परिषद कमिश्नर सुरेश मीणा ने बताया कि खेतडी मोड़ सौन्दर्यकरण के लिए टेंडर जल्द ही जारी किए जाएंगे। सड़क बनाने का काम पीडब्ल्यूडी करेगी और सौन्दर्यकरण का काम नगर परिषद करेगी जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles