[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाइट में हुआ कंप्यूटर विषय पाठ्यपुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाइट में हुआ कंप्यूटर विषय पाठ्यपुस्तक आमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन

40 कम्प्यूटर अनुदेशकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान झुंझुनूं में शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग के अंतर्गत दो दिवसीय कक्षा 6-8 नवीन कंप्यूटर विषय की पाठ्यपुस्तकों का आमुखीकरण प्रशिक्षण का शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभागाध्यक्ष डॉ राजबाला ढाका, प्रभारी सरिता एवं विनीता ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। जिसमे जिले के सभी ब्लॉक से 40 कम्प्यूटर अनुदेशक संभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के प्रथम दिन केआरपी अशोक कुमार एवं रजनीश कालेर ने विद्यालयों में शुरू किये गए कक्षा 6 से 8 तक कंप्यूटर विषय की नवीन पाठ्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने एवं नवाचार लाने एवं पाठ्य सहायक सामग्री के माध्यम से पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया। प्रभागाध्यक्ष डॉ.राजबाला ढाका ने प्रशिक्षणार्थियों को सूचना एवं संचार प्रोधोगिकी को बढ़ावा देने एवं कंप्यूटर विषय की नवीन पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया l प्रशिक्षण के दूसरे दिन आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के दैनिक जीवन में महत्त्व, साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर सेफ्टी के सम्बन्ध में पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए बच्चों को जागरूक करने का प्रशिक्षण दिया। डाइट प्राचार्य अम्मीलाल मूंड ने सम्बोधित करते हुए आज के आधुनिक युग में आईसीटी एवं कंप्यूटर के महत्व पर प्रकाश डाला एवं समापन की घोषणा की l

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad