पूर्व विधायक सुंदरलाल को दी श्रद्धांजलि:केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- राजनीति के ऑल राउंडर थे “काका”
पूर्व विधायक सुंदरलाल को दी श्रद्धांजलि:केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- राजनीति के ऑल राउंडर थे “काका”
बुहाना : केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज बुहाना के कलवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री काका सुंदरलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल काका सुंदरलाल के परिवार से भी मिले। उन्होंने काका के सभी बेटों विजय कुमार, डॉ. धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम राज और कैलाश मेघवाल को सांत्वना दी।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि काका सुंदरलाल राजनीति के ऑलराउंडर थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के लोगों की आवाज को विधानसभा में बुलन्द किया।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि काका सुंदरलाल ने क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत किया था और उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। पार्टी ने शेखावाटी में अपना कद्दावर नेता खो दिया, जिसकी भारपाई नहीं की जा सकती।
इस मौके पर अभिमन्यु सिंह राजवी, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, पूर्व प्रधान नीता यादव, रतन सिंह तंवर, सुरेंद्र भाटिया, संजय गोयल सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063642


