[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

28 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 को पकड़ा:आरोपी पंजाब की तरफ जाने वाले थे,बस का इंतजार कर रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

28 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 को पकड़ा:आरोपी पंजाब की तरफ जाने वाले थे,बस का इंतजार कर रहे थे

28 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 को पकड़ा:आरोपी पंजाब की तरफ जाने वाले थे,बस का इंतजार कर रहे थे

सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती देर रात एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28.221 किलोग्राम डोडा पोस्त भी जब्त किया है। अब गोलकुपरा पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात पुलिस को ह्यूमन इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि फतेहपुर रोड पर KGN हॉस्पिटल के आगे 2 युवक है। जिनके पास डोडा पोस्त हो सकता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां पुलिस को सड़क किनारे दो युवक खड़े थे। जिनके पास 2 कट्टे थे। टीम को दोनों आरोपी संदिग्ध लगे,जब टीम आरोपियों के पास पहुंची तो दोनों ने भागने की कोशिश की। लेकिन टीम ने दोनों को पकड़ लिया। जब दोनों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास कट्टों में डोडा पोस्त का चूरा था।

एक युवक ने अपना नाम रविंद्र जोगी(38) पुत्र रणजीत निवासी बसी थाना ठेगड़ा जिला बागपत उत्तर प्रदेश और दूसरे ने हर्ष कश्यप(22) पुत्र सुबोध कुमार निवासी इंद्रा कॉलोनी लावांसपुर जिला सोनीपत हरियाणा बताया। रविंद्र के पास कट्टे में 15.395 किलोग्राम और हर्ष के पास कट्टे में 12.829 किलोग्राम डोडा पोस्त का चूरा मिला।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी डोडा पोस्त को कोटा की तरफ से लेकर आए थे और पंजाब ले जाने की फिराक में थे। आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आए इसके लिए वह शहर के आउटर इलाके से बस पकड़ने की फिराक में थे लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल अब गोकुलपुरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली पुलिस थाने के एएसआई तूफान सिंह, कांस्टेबल दलीप, दिनेश और शंकर शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77