[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के गुढ़ागौडजी में सड़क पर आया लेपर्ड, VIDEO:DFO बोले- उदयपुरवाटी की पहाड़ियों से बस्ती में आया, करेंगे रेस्क्यू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं के गुढ़ागौडजी में सड़क पर आया लेपर्ड, VIDEO:DFO बोले- उदयपुरवाटी की पहाड़ियों से बस्ती में आया, करेंगे रेस्क्यू

झुंझुनूं के गुढ़ागौडजी में सड़क पर आया लेपर्ड, VIDEO:DFO बोले- उदयपुरवाटी की पहाड़ियों से बस्ती में आया, करेंगे रेस्क्यू

झुंझुनूं : झुंझुनूं के गुढ़ागौडजी की प्रमुख सड़क पर रविवार को लेपर्ड के आने से अफरा-तफरी मच गई। भीड़-भाड़ वाले इलाके में लेपर्ड को देखकर लोगों में दहशत हैं। लेपर्ड के मूवमेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पार करते समय वह बाइक से टकरा जाता है। मामले में पुलिस और वन विभाग की टीम ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

गुढ़ागौडजी में सड़क पर दिखा लेपर्ड। - Dainik Bhaskar
गुढ़ागौडजी में सड़क पर दिखा लेपर्ड

जानकारी के अनुसार गुढ़ागौडजी से झुंझुनूं जाने वाली मुख्य सड़क पर आज करीब पौने 12 बजे के करीब लेपर्ड नजर आया है। उदयपुरवाटी झुंझुनूं स्टेट हाईवे पर हुकनपुरा रोड इसे देखा गया। लेपर्ड ने दौड़ कर खेत में बनी तारबंदी को पार किया और बाजरे के खेत में चला गया।

सीसीटीवी में लेपर्ड सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। सड़क पार करते समय वह एक बाइक सवार से भी टकराया, फिर संभलकर खेतों की तरफ भागा। इस दौरान लेपर्ड को देखकर सामने से आ रहे कार चालक ने भी ब्रेक लगाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खेत में पैरों के निशान मिले हैं।

डीएफओ का कहना है कि सूचना मिली है। पैरों के निशान भी देखे गए हैं। वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने में जुट गई है। उदयपुरवाटी के पहाडियों से ये बस्ती में आ गया। इसे जल्द ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77