[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर में महिला पर गाय का जानलेवा हमला, VIDEO:एक मिनट तक पैर से कुचलती रही, मां ने बेटे को बचाने के लिए धक्का मारकर दूर भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर में महिला पर गाय का जानलेवा हमला, VIDEO:एक मिनट तक पैर से कुचलती रही, मां ने बेटे को बचाने के लिए धक्का मारकर दूर भेजा

जयपुर में महिला पर गाय का जानलेवा हमला, VIDEO:एक मिनट तक पैर से कुचलती रही, मां ने बेटे को बचाने के लिए धक्का मारकर दूर भेजा

जयपुर : जयपुर में गाय ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। गाय करीब एक मिनट तक महिला को पैर से कुचलती रही। इससे सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने बड़ी मुश्किल से डंडे मारकर गाय को भगाकर महिला की जान बचाई। महिला का ईएसआई हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वह अपने बेटे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थी। तभी गाय ने दौड़ा लिया।

घायल महिला गुड्‌डी देवी (34) भांकरोटा के जैन विहार केशवपुरा की रहने वाली हैं। पति नरेन्द्र कुमार व बेटे करण (10) और यश (5) के साथ रहती हैं। उनके पति किराए पर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। नरेन्द्र कुमार का बड़ा बेटा करण धाबास स्थित सरकारी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ता है।

दौड़ती हुई आई गाय ने किया हमला

गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे गुड्डी देवी स्कूल की छुट्टी होने पर बेटे करण को लेकर घर लौट रही थीं। घर से करीब आधे किलोमीटर पहले जैन विहार में वंदे मातरम पार्क के पास से जाते समय अचानक गाय दौड़ती हुई आई। गाय ने जानलेवा हमला कर दिया। गाय को देखकर गुड्‌डी देवी ने धक्का देकर बेटे को दूसरी तरफ भगाया। गाय से बचने के लिए करण दूसरी तरफ भाग निकला। गुड्‌डी देवी पर गाय ने हमला कर दिया। सींग मारकर गाय ने गुड्‌डी देवी को रोड पर गिरा दिया और पैर से कुचलने लगी।

गाय ने हमला करके महिला को अधमरा कर दिया।
गाय ने हमला करके महिला को अधमरा कर दिया।

लोगों ने डंडे मारकर गाय को भगाया गाय को जानलेवा हमला करते देखकर राहगीर बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने पत्थर व बैग फेंककर महिला को गाय से छुड़वाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी गाय ने रोड पर गिरी गुड्‌डी देवी को नहीं छोड़ा। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के घरों से निकले लोग डंडा लेकर दौड़े। गाय को भगाकर घायल गुड्‌डी देवी की जान बचाई।

ईएसआई हॉस्पिटल में घायल गुड्‌डी देवी का इलाज चल रहा है।
ईएसआई हॉस्पिटल में घायल गुड्‌डी देवी का इलाज चल रहा है।

गंभीर घायल गुड्‌डी देवी को तुरंत नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हॉस्पिटल से परिजनों ने छुट्टी दिलवाकर मॉडल हॉस्पिटल ईएसआई में एडमिट करवाया। ईएसआई हॉस्पिटल में घायल गुड्‌डी देवी का इलाज चल रहा है।

डॉक्टर्स का कहना है कि गाय के हमले से गुड्‌डी देवी के सिर के अलावा पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अंदरुनी चोटों के गहरा होने के कारण गुड्‌डी देवी को ज्यादा परेशानी आ रही है।

Related Articles