[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिलाओं से धक्का-मुक्की कर तोड़ी चेन:मेले में बाबा के दर्शन करने गई थी, भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिलाओं से धक्का-मुक्की कर तोड़ी चेन:मेले में बाबा के दर्शन करने गई थी, भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग

महिलाओं से धक्का-मुक्की कर तोड़ी चेन:मेले में बाबा के दर्शन करने गई थी, भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग

सीकर : मेले में गई महिलाओं के गले से सोने की चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। चेन स्नेचर भीड़ का फायदा उठाकर लाइन में लगी हुई महिलाओं से धक्का-मुक्की करते हुए गले में पहनी चेन तोड़कर भाग गए। घटना सीकर जिले के नेछवा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में मुकेश कुमार (39) निवासी धोद (सीकर) ने बताया- वह अपनी मां और ताईजी के साथ चुना बाबा मंदिर, रुल्याणी मेले में गया था। उसकी मां मूली देवी और ताई जडाव देवी बाबा के दर्शन करने के लिए लाइन में लग गई। मंदिर में बहुत ज्यादा भीड़ थी। इस दौरान चेन स्नेचर ने भीड़ में धक्का-मुक्की करते हुए उनके गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ली।

महिलाओं ने जब अपनी चेन संभाली तो चेन गले से चेन गायब हो चुकी थी। भीड़ से धक्का-मुक्की का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल भंवर सिंह कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22