[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, महिला की मौत:दिव्यांग सरकारी टीचर ने पत्नी को लाने के लिए भेजी थी कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बाड़मेरराजस्थानराज्य

बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, महिला की मौत:दिव्यांग सरकारी टीचर ने पत्नी को लाने के लिए भेजी थी कार

बेकाबू कार पेड़ से टकराकर पलटी, महिला की मौत:दिव्यांग सरकारी टीचर ने पत्नी को लाने के लिए भेजी थी कार

बाड़मेर : बेकाबू कार पेड़ से टकरा जाने से दिव्यांग सरकारी टीचर की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया।

सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतका के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी रखवाया गया। वहीं घायल का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना इलाके बेरीवाला तला गांव में आज सुबह हुई।

पुलिस के अनुसार सीकर निवासी पूजा (30) पत्नी सुधानंद गांव से आज सुबह ही बाड़मेर शहर पहुंची। पति ने साजटा गांव से कार लाने के लिए बाड़मेर भेजी थी। पत्नी पूजा को लेकर ड्राइवर कार लेकर साजटा गांव आ रहा था। बीच रास्ते में गोलाई में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खेजड़ी के पेड़ से टकरा गई। इससे ड्राइवर व महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां पर पत्नी पूजा ने दम तोड़ दिया। वहीं युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

सदर थाने के सीआई सत्यप्रकाश ने बताया- दिव्यांग टीचर सांजटा स्कूल में कार्यरत है। वह गणित पढ़ाते है। सुबह पत्नी को लाने के लिए आल्टो कार बाड़मेर शहर भेजी थी। वापस आने के दौरान पेड़ से टकराकर पलटी खा गई। इससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने रिपोर्ट दे दी है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22