[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

37 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट सेवा के बाद अतिरिक्त विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा सेवानिवृत्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

37 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट सेवा के बाद अतिरिक्त विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा सेवानिवृत्त

37 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट सेवा के बाद अतिरिक्त विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा सेवानिवृत्त

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

सीकर : जिला परिषद सीकर में कार्यरत अतिरिक्त विकास अधिकारी रामगोपाल शर्मा के 60 वर्ष की अधिवर्षिक आयु पूर्ण करने पर 37 वर्ष 6 माह की उत्कृष्ट एवं निष्कलंक राजकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्ति पर विभागीय एवं सामाजिक स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

जिला परिषद परिसर में आयोजित विदाई समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रामगोपाल शर्मा को भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने उनकी कार्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं जयपुर रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, समाज बंधुओं तथा गणमान्य नागरिकों ने रामगोपाल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में वक्ताओं ने उनके निष्कलंक राजकीय सेवाकाल को प्रेरणादायी बताते हुए समाज और प्रशासन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने रामगोपाल शर्मा को सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles