[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा गोशाला में गौ माता की प्रतिमा स्थापित:नवनिर्मित मुख्य द्वार का स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में हुआ निर्माण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा गोशाला में गौ माता की प्रतिमा स्थापित:नवनिर्मित मुख्य द्वार का स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में हुआ निर्माण

डाडा फतेहपुरा गोशाला में गौ माता की प्रतिमा स्थापित:नवनिर्मित मुख्य द्वार का स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में हुआ निर्माण

खेतड़ी : मेहाड़ा क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा गांव स्थित गोशाला के नवनिर्मित मुख्य द्वार पर गौ माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा स्वर्गीय गिरधारी लाल, स्वर्गीय पच्चू लाल और स्वर्गीय राधेश्याम की पुण्य स्मृति में स्थापित की गई।

गौशाला के मुख्य द्वार और गौ माता की प्रतिमा का निर्माण सुमन दुवालिया, दीपक दुवालिया तथा नीरज दुवालिया ने करवाया। प्रतिमा स्थापना के अवसर पर ग्रामीणों, गौभक्तों और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गौ माता का आशीर्वाद लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला के मुख्य प्रवेश द्वार को आकर्षक और धार्मिक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्य किया गया है। गौ माता की प्रतिमा की स्थापना से गौशाला की सुंदरता बढ़ी है, जिससे श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था और गौ सेवा की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गिरधारी लाल जी, स्वर्गीय पच्चू लाल जी और स्वर्गीय राधेश्याम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान गौ संरक्षण और गौ सेवा का संदेश दिया गया, साथ ही गौशाला के विकास में सहयोग का संकल्प भी लिया गया।

इस मौके पर ओमप्रकाश दुवालिया, हरपाल सिंह निर्वाण, बनवारी लाल मीना, पृथ्वी सिंह निर्वाण, महेंद्र कुमार, महावीर मीना, लीला और विष्णु (जयपुर वाले) सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles