[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 100वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 100वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज

खेतड़ी में भोपालगढ़ ग्रामीणों का धरना 100वें दिन भी जारी, मांगों के समाधान की उठाई आवाज

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना शुक्रवार को लगातार 100वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा कथित झूठे मुकदमे लगाए जाने, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

धरने में उपस्थित ग्रामीणों ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। आज के धरने की अध्यक्षता अशोक जांगिड़ ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की।

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान गोकुलचंद सैनी, सुरेश शाह, बहादुर मल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाश चंद गूगल, किशोर सैनी, यादराम रोहित, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, नवल, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपीराम सैनी, सुगन लाल, बाबूलाल नायक, अशोक कुमार, सुभाष चंद्र, सीताराम कुमावत, अमन, दीनदयाल नायक, गोवर्धन सैनी, गील्ली लाल सेन, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान, महेंद्र कुमार चावरिया, प्रदीप, जुगल किशोर सैनी, लाल सिंह, राजेश सांखला, रोशन सोनी, पवन सिंह, विकास कुमार, रोहिताश सैनी, अनिल बिलाव, किशोरी लाल सैनी, लाखन सिंह, अशोक कुमार जांगिड़, अनिल कुमार सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles