[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहकार सप्ताह में झुंझुनूं की निवारू समिति को राज्य स्तरीय सम्मान, अध्यक्ष शंकर यादव हुए सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सहकार सप्ताह में झुंझुनूं की निवारू समिति को राज्य स्तरीय सम्मान, अध्यक्ष शंकर यादव हुए सम्मानित

सहकार सप्ताह में झुंझुनूं की निवारू समिति को राज्य स्तरीय सम्मान, अध्यक्ष शंकर यादव हुए सम्मानित

झुंझुनूं : भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकार सप्ताह के अंतर्गत जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में झुंझुनूं जिले की निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

जयपुर स्थित एपेक्स कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री गौतम दक ने की। इस अवसर पर निवारू ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष शंकर यादव को समिति द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंत्री गौतम दक ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में संयुक्त रजिस्ट्रार भोमाराम, एपेक्स कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक रणजीत सिंह चुड़ावत, अतिरिक्त रजिस्ट्रार (निर्वाचन) इंदरराज मीणा सहित प्रदेशभर से आए उन्नत किसान, समिति अध्यक्ष, व्यवस्थापक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्मान मिलने पर शंकर यादव ने कहा कि यह उपलब्धि समिति के सभी सदस्यों, किसानों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी सहकारिता के माध्यम से किसानों के हित में बेहतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। सहकार सप्ताह के तहत प्रदेशभर में सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने, किसानों को जागरूक करने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles