ट्रक से बचने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़ी कार, फिर चार वाहन हुए क्षतिग्रस्त
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर, महिला सहित तीन घायल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : बलवंतपुरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज घटनाक्रम में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झुंझुनूं की ओर से आ रही एक कार के सामने चैलासी की तरफ से अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के प्रयास में कार चालक ने वाहन को साइड में लिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई।

इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार पलटी हुई कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूसरी कार भी नियंत्रण खो बैठी और आगे खड़े दो अन्य वाहनों से भिड़ गई। देखते ही देखते चार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही यातायात व्यवस्था को संभालते हुए सड़क को सुचारू करवाया गया। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार का डिवाइडर पर चढ़ना, पलटना और पीछे से आ रही कार का उससे टकराना साफ दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर उस समय ज्यादा यातायात होता तो हादसा और गंभीर हो सकता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त
इसी बीच सीकर से झुंझुनूं की ओर आ रही एक अन्य कार पलटी हुई कार से टकरा गई। इस टक्कर में दूसरी कार में सवार एक महिला को चोटें आईं। टक्कर के बाद यह दूसरी कार भी अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर सड़क किनारे खड़ी दो अन्य कारों से टकरा गई। इन खड़ी कारों के पास मौजूद लोगों ने अचानक हुए हादसे को देखकर खुद को बचाया।
इस हादसे में कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2241133


