[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में दीवार गिरी, भैंस की मौत:भारी बारिश के कारण हादसा, उपखंड में 21 एमएम वर्षा दर्ज; उमस भरी गर्मी से राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में दीवार गिरी, भैंस की मौत:भारी बारिश के कारण हादसा, उपखंड में 21 एमएम वर्षा दर्ज; उमस भरी गर्मी से राहत

रींगस में दीवार गिरी, भैंस की मौत:भारी बारिश के कारण हादसा, उपखंड में 21 एमएम वर्षा दर्ज; उमस भरी गर्मी से राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस उपखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण वार्ड नंबर 33 में एक सौ फीट लंबी दीवार ढह गई। इस हादसे में दीवार के नीचे दबने से एक भैंस की मौत हो गई। मंगलवार को क्षेत्र में 21 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। साथ ही गर्मी और उमस से परेशान बच्चों ने बारिश में नहाकर आनंद उठाया।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 33 में गोपाल लाल कुमावत के बाड़े की करीब 100 फीट लंबी दीवार बारिश के पानी के भराव के कारण ढह गई। दीवार गिरने के समय उसके पास बच्चे खेल रहे थे। परिजनों के पहुंचने पर बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, दीवार के नीचे दबने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।

बारिश के बाद खेत के रास्तों पर जलभराव
बारिश के बाद खेत के रास्तों पर जलभराव

पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष बोदूराम कुमावत ने बताया- दीवार के पास पानी भर गया था, जिसके कारण वह ढह गई। परिजनों ने बच्चों के शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला। भैंस को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

रींगस शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को एक घंटे तक तेज बारिश हुई। उपखंड क्षेत्र में कुल 21 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले सोमवार को भी 45 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कें दरिया बन गईं और पानी भर गया। निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव से आवागमन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles