सेवा कार्यों के साथ मनाया विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का जन्मदिन
सेवा कार्यों के साथ मनाया विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का जन्मदिन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सुशील कुमार ओझा के जन्मदिवस पर झुंझुनूं जिला इकाई ने पौधारोपण, परिंडे बांधने, गौसेवा और जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित कर सेवा कार्य किए। जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिबानी धाम बालाजी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया तथा पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर जल सेवा का संकल्प लिया।
कार्यकर्ताओं ने गोपाल गौशाला में गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया और 31 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। इस अवसर पर कमलकांत शर्मा ने कहा कि सुशील कुमार ओझा का जीवन समाज सेवा और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्य करना ही सच्ची शुभकामना है। कार्यक्रम में जिला संरक्षक एडवोकेट सुशील जोशी, संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल सहित विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2240518


