[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून

बीए-जेएमसी, एमए सहित विभिन्न पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रमों में होंगे प्रवेश

झुंझुनूं : हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि प्रवेश आवेदन पत्र और पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर तीन वर्षीय बीए-जेएमसी (पत्रकारिता एवं जनसंचार) तथा चार वर्षीय बीए-जेएमसी (ऑनर्स इन मीडिया स्टडीज) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए (न्यू मीडिया) और एमए (विकास संचार) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा स्ववित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश दिए जाएंगे। इनमें पीजी डिप्लोमा इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म और पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Related Articles