देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ पत्रकार एवं एक समाचार पत्र के संवाददाता राजेंद्र सिंह शेखावत पर शनिवार देर रात कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घायल पत्रकार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने रविवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दिए परिवाद के अनुसार, राजेंद्र सिंह शेखावत ने कुछ दिन पहले एफसीआई गोदाम के सामने स्थित बड़ के बालाजी मंदिर परिसर में खुलेआम गांजा-चिलम पीने की सूचना नशामुक्ति हेल्पलाइन पर दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस कार्रवाई का वीडियो शेखावत ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद उन्हें कथित रूप से धमकियां मिलने लगीं। इसके चलते उन्होंने वीडियो भी हटा दिया।

परिवाद में बताया गया कि शनिवार रात भोजन के लिए जाते समय मंदिर के पास 10 से 15 लोगों ने उन्हें घेर लिया और वीडियो बनाने व सोशल मीडिया पर डालने को लेकर धमकाया। आसपास लोगों के एकत्र होने पर वे वहां से निकल गए।
आरोप है कि रात को भोजन कर लौटते समय केंद्रीय कारागृह के सामने पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने पीछे से लाठी से उन पर हमला कर दिया। सिर बचाने के प्रयास में उन्होंने हाथ आगे किया, जिससे उनके दाहिने हाथ पर लगातार तीन वार लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us