बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली 8 किलो की गांठ:चूरू के डीबी अस्पताल में डॉ. पुकार की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
बुजुर्ग महिला के पेट से निकाली 8 किलो की गांठ:चूरू के डीबी अस्पताल में डॉ. पुकार की टीम ने किया सफल ऑपरेशन
चूरू : चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल में 64 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के पेट से आठ किलोग्राम की गांठ सफलतापूर्वक निकाली गई है। यह ऑपरेशन शनिवार को मात्र 25 मिनट में किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है और उसे सर्जिकल आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
राजगढ़ तहसील के बास कांजण गांव निवासी माया देवी नामक यह महिला पिछले दो साल से पेट दर्द की शिकायत से परेशान थी। उन्होंने कई जगहों पर इलाज करवाया, लेकिन कुछ समय बाद समस्या फिर से उभर आती थी। पेट दर्द बढ़ने पर परिजन उन्हें डीबी अस्पताल लेकर आए।
अस्पताल में सर्जरी विभागाध्यक्ष और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार ने महिला की जांच की। सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, एक्स-रे और रक्त परीक्षण सहित विभिन्न जांचों में उनके पेट में एक बड़ी गांठ का पता चला। इसके बाद सर्जरी टीम को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया।
महिला को 30 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉ. पुकार के नेतृत्व में 4 जुलाई को मात्र 25 मिनट में इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया, जिसमें आठ किलो की गांठ निकाली गई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर और बेहतर बताई जा रही है।
ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. महेश मोहन पुकार के साथ डॉ. गजानंद रसगनिया, डॉ. विनय जानू, डॉ. दौलत शेखावत, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मोनिका और डॉ. फरा खान, नर्सिंग ऑफिसर देवीदान चारण, राहुल शर्मा, सत्यनारायण और मनराज शामिल थे। निकाली गई गांठ को आगे की जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद अगला इलाज तय किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2239290

