[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलिदानी योद्धाओं के आश्रितों को प्रदान किए तत्काल सहायता के चेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बलिदानी योद्धाओं के आश्रितों को प्रदान किए तत्काल सहायता के चेक

बलिदानी योद्धाओं के आश्रितों को प्रदान किए तत्काल सहायता के चेक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत रतनगढ़ एसडीएम मिथिलेश व तारानगर एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने गुरुवार को वीरगति को प्राप्त जिले के बलिदानी योद्धाओं के आश्रित माता – पिता को 05-05 लाख तथा आश्रित पत्नी को 45-45 लाख रुपये की सहायता के चेक प्रदान किए। रतनगढ़ एसडीएम मिथिलेश ने रतनगढ़ के दाउदसर निवासी वीरगति को प्राप्त बलिदानी योद्धा हरलाल कालेर (05 अगस्त, 2025 को ऑपरेशन स्नो लेपर्ड उतराखंड में) के आश्रित माता बिमला देवी व पिता डालूराम कालेर को 05 लाख रुपये सहायता व पत्नी श्रवणी देवी को 45 लाख रुपये सहायता राशि की तत्काल सहायता के चेक प्रदान किए।

तारानगर एसडीएम प्रियंका कड़ेला ने वीरगति को प्राप्त जिले के तारानगर के ग्राम – पोस्ट ढाणी आशा के बलिदानी योद्धा विजय कुमार (07 सितंबर, 2024 को ऑपरेशन एक्स विनाश – महाराष्ट्रा में) के आश्रित माता फूलवती देवी व पिता मदन कुमार धीनवाल को 05 लाख रुपये तथा पत्नी किरण भाकर को 45 लाख रुपये सहायता राशि की तत्काल सहायता के चेक प्रदान किए।

Related Articles