[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में बसपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन:संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विस्तार पर जोर दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में बसपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन:संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विस्तार पर जोर दिया

खेतड़ी में बसपा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन:संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और विस्तार पर जोर दिया

खेतड़ी : खेतड़ी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कैडर कैंप गुरुवार को श्रीश्याम विश्राम गृह परिसर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बसपा के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष और डाडा फतेहपुरा निवासी मेजर भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा एवं राजस्थान प्रभारी सीपी सिंह सम्मेलन के मुख्य अतिथि थे। केंद्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी प्रेम बारूपाल, संभाग प्रभारी सीताराम सीला, संत कुमार मेहरड़ा और प्रदेश सचिव धर्मपाल जिलौवा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बसपा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। पार्टी सर्व समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

मेजर भूपेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि एक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

सम्मेलन में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष सुरेश सैनी, दारा सिंह कलवा, दिलीप सिंह बैया, रामस्वरूप गोठड़ा, विनोद जाजोरिया, डॉ. नगेंद्र गुर्जर, मोहनलाल कालोटा, महेश बबेरवाल, मनीष, विनोद वाल्मीकि, हर नारायण जैदिया, आशा देवी, कैलाश, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार और दिनेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles