डंपर की साइड लगने से स्कूटी सवार युवक घायल
आजाद मार्केट के पास देर रात हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर
खेतड़ी नगर : सिंघाना-नानूवाली बावड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। हादसा आजाद मार्केट के पास उस समय हुआ जब एक अज्ञात डंपर की साइड लगने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
जानकारी के अनुसार बाग की ढाणी स्थित बड़ वाला कुआं निवासी करण सैनी स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात डंपर की साइड लगने से उसकी स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सिंघाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रविवार रात करीब सवा 12 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2239290

