[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर से कोचिंग जाने की कहकर निकला नीट स्टूडेंट लापता:दादा के साथ किराए के मकान में रहता; 32 साल का युवक भी गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर से कोचिंग जाने की कहकर निकला नीट स्टूडेंट लापता:दादा के साथ किराए के मकान में रहता; 32 साल का युवक भी गायब

सीकर से कोचिंग जाने की कहकर निकला नीट स्टूडेंट लापता:दादा के साथ किराए के मकान में रहता; 32 साल का युवक भी गायब

सीकर : सीकर में 15 साल के नाबालिग नीट स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग सीकर में अपने दादा के साथ किराए के मकान में रहता था। जो घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। जो अब तक वापस नहीं लौटा है। पुलिस अब नाबालिग लड़के की तलाश कर रही है।

15 साल के नाबालिग लड़के के दादा ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि वह अपने 15 साल के नाबालिग पोते के साथ सीकर में किराए के मकान में रहते हैं। उनका पोता सीकर की प्राइवेट कोचिंग में नीट एग्जाम की तैयारी कर रहा है।

2 जुलाई की दोपहर करीब 12:55 पर वह किराए के मकान से निकला। जाते वक्त उसने कहा कि वह कोचिंग जा रहा है। लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा और वापस घर भी नहीं लौटा। इसके बाद उसके दोस्तों और आस-पड़ोस में भी काफी तलाश की गई लेकिन नाबालिग लड़के का कुछ भी पता नहीं चल पाया।

32 साल का युवक भी लापता

सीकर में 32 साल के युवक के भी लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 3 तारीख को दोपहर के समय उनका बेटा घर से बिना बताए कहीं पर चला गया। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Related Articles