डॉ.राकेश कुमार मीणा ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कार्यभार संभाला
डॉ.राकेश कुमार मीणा ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर का कार्यभार संभाला
सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आमजन को राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
डॉ. मीणा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता के मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व डॉ. मीणा परियोजना निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी, पीसीपीएनडीटी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई), निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर में कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने पर एडीएम सिटी भावना शर्मा, डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2242998

